फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukanya Samriddhi Yojana: 100 रुपये की बचत करके संवारे बिटिया का भविष्य, 21 की उम्र में मिलेंगे पूरे 15 लाख

Tue, 16 May 2023 02:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 May 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023 Benefits Calculator Check All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: बिटिया के जन्म लेने के बाद से ही उसके भविष्य की चिंता अभिभावकों को परेशान करने लगती है। ऐसे में माता पिता अपनी बेटी के भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, अगर बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश किया जाए, तो एक समय बाद उन पैसों से अच्छा खासा फंड इकट्ठा किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको खासतौर पर बेटियों के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.0 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 100 रुपये की बचत करके बिटिया के लिए 15 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं -

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023 Benefits Calculator Check All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

मान लीजिए आपकी बेटी की आयु 5 साल है। ऐसे में आपको उसका खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाकर हर दिन 100 रुपये की बचत करके हर महीने 3000 हजार रुपये का निवेश करना है। 

MF SIP: 300 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 3.2 करोड़, समझिए क्या है निवेश का यह गणित

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023 Benefits Calculator Check All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : istock

ऐसे में आपका सालाना निवेश इस स्कीम में 36 हजार रुपये होगा। पुरानी दर 7.6 के आधार पर इसका कैलकुलेशन करें, तो मैच्योरिटी के समय आपको कुल 15,27,637 रुपये मिलेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 5,40,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023 Benefits Calculator Check All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : istock

आपके निवेश पर कुल 9,87,637 रुपये का इंटरेस्ट गेन होगा। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की शादी के लिए भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023 Benefits Calculator Check All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : istock

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। वहीं बेटी की आयु 18 वर्ष होने के बाद आप स्कीम से कुछ राशि को निकाल भी सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed