Subhadra Yojana Toll Free Number: अगर आप जरूरतमंद हैं और किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप पात्रता सूची देखकर आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इसी क्रम में एक योजना जल्द शुरू होने वाली है जिसका नाम सुभद्रा योजना है। दरअसल, उड़ीसा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर इस योजना को शुरू करने जा रही है। इस योजना को लॉन्च करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और अब इसी कड़ी में इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं ये टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66d6bb95e5e572620a0f2dbe","slug":"subhadra-yojana-toll-free-helpline-number-launched-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Subhadra Yojana: सुभद्रा योजना से जुड़ी कोई भी चाहिए जानकारी या मदद, तो जारी हो चुका है ये हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Subhadra Yojana: सुभद्रा योजना से जुड़ी कोई भी चाहिए जानकारी या मदद, तो जारी हो चुका है ये हेल्पलाइन नंबर
Tue, 03 Sep 2024 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : istock
पहले योजना और इसमें मिलने वाले लाभ के बारे में जानें
- दरअसल, उड़ीसा सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सुभद्रा योजना को शुरू करने जा रही है। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2024 में होगी और ये योजना अगले 5 साल तक चलेगी यानी 2024-25 से लेकर 2028-29 तक।
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Istock
- इस योजना के अंतर्गत सिर्फ महिलाओं को लाभ मिलेगा जिसमें पात्र महिलाओं को 5-5 हजार रुपये की दो किस्त (एक बार रक्षाबंधन के मौके पर तो दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर) दी जाएगी। इस पैसे को सीधा डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा। वहीं, महिलाओं को डेबिट कार्ड भी मिलेंगे जिसमें एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में जो महिलाएं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगी उनमें से 100 महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : Istock
कौन है योजना के लिए पात्र?
- 21-60 साल के बीच की महिला जो ओडिशा राज्य की मूल निवासी है
- जिनके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है
- महिलाओं को आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम यानी एनएफएसए या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना एसएफएसएस के अंतर्गत आना जरूरी है।
विज्ञापन
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर।
- फोटो : istock
जारी हो चुका है टोल फ्री नंबर
- अगर आप भी पात्र हैं या आप इस योजना के बारे में कुछ जानकारी चाहते हैं तो ऐसे में आप इस योजना के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। दरअसल, सुभद्रा योजना के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है और ये नंबर है 14678, आप इस नंबर पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कॉल कर सकते हैं।