फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Water Heater: सर्दियों के सीजन में घर ले आएं यह सोलर वॉटर हीटर, मिलती हैं ये सुविधाएं

Wed, 28 Dec 2022 03:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
Solar Water Heater Price Benefits Specification Check All Details Here
Solar Water Heater - फोटो : Istock

Solar Water Heater: दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बढ़ती ठंड के प्रभाव में लोग गर्माहट पाने क लिए कई तरीकों को अपनाते हैं। सर्दियों के सीजन में सुबह के समय ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। इसके अलावा ठंडे पानी से कपड़ों को धोने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



ऐसे में लोग हीटर या गैस का उपयोग करके पानी को गर्म करते हैं। गौरतलब बात है कि इन तरीकों से पानी को गर्म करने पर काफी ज्यादा खर्चा आता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक खास प्रकार के सोलर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हीटर सौर ऊर्जा की सहायता से पानी को गर्म करने का काम करता है। इन दिनों कई लोग इस सोलर हीटर को खरीदकर ला रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Solar Water Heater Price Benefits Specification Check All Details Here
Solar Water Heater - फोटो : Istock

इस सोलर वॉटर हीटर में एक खास तरह की टंकी लगी होती है। इस टंकी में पानी को स्टोर किया जाता है। टंकी में मौजूद पानी को सोलर एनर्जी की सहायता से गर्म किया जाता है।

Solar Water Heater Price Benefits Specification Check All Details Here
Solar Water Heater - फोटो : Istock

इनबिल्ट हीटिंग एलिमेंट का मिलता है फायदा

  • इस सोलर वॉटर हीटर में इनबिल्ट हीटिंग एलिमेंट होता है।
  • यह इनबिल्ट हीटिंग एलिमेंट उस दिन टंकी में मौजूद पानी को गर्म करने का काम करता है, जिस दिन आसमान में बादल होते हैं।
  • इसे आप एक तरह के बैकअप सिस्टम के तौर पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Water Heater Price Benefits Specification Check All Details Here
Solar Water Heater - फोटो : Istock

दो प्रकार के होते हैं सोलर वॉटर हीटर

  • बाजारों में दो तरह के सोलर वॉटर हीटर आपको मिल जाएंगे।
  • इनमें पहला ईटीसी सोलर वॉटर हीटर है।
  • ईटीसी सोलर वॉटर हीटर ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों के लिए काफी अच्छे होते हैं। 

Winter Tips: सर्दियों के सीजन में बंद कमरे में चला रहे हैं हीटर, तो जान लें ये बातें, वरना हो सकता है हादसा

विज्ञापन
Solar Water Heater Price Benefits Specification Check All Details Here
Solar Water Heater - फोटो : Istock
  • इसका दूसरा प्रकार एफसीपी सोलर वॉटर हीटर है।
  • ये गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
  • अगर आप गर्म जलवायु वाली परिस्थितियों में रहते हैं।
  • इस स्थिति में आप एफसीपी सोलर वॉटर हीटर को खरीद सकते हैं।

Electricity Saving Tips: गीजर और हीटर चलाने के बाद भी नहीं आएगा ज्यादा बिजली का बिल, बस करने होंगे ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed