How to reduce electricity bill: सर्दियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। कई लोग ठंड में गर्माहट पाने के लिए अपने घरों में रूम हीटर को लगा रहे हैं। इसके अलावा गर्म पानी का इस्तेमाल करने के लिए गीजर भी खरीद रहे हैं। गौरतलब बात है कि गीजर और हीटर का उपयोग करने पर घर का बिजली बिल काफी ज्यादा आता है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। सर्दियों के सीजन में गीजर और हीटर का उपयोग करना हमारे लिए काफी महंगा सौदा है। अगर आपके घर में भी सर्दियों का सीजन शुरू होने के बाद बिजली का बिल कम नहीं आ रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ शानदार टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अगर आप फॉलो करते हैं। ऐसे में आपके घर का बिजली बिल काफी कम आएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Electricity Saving Tips: गीजर और हीटर चलाने के बाद भी नहीं आएगा ज्यादा बिजली का बिल, बस करने होंगे ये काम
हीटर और गीजर की कराएं रिपयेरिंग
अगर आप अपने घर में गीजर या हीटर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की पुष्टि करें कि आपके घर में लगे गीजर और हीटर को किसी प्रकार के रिपेयरिंग की जरूरत न हो।
अगर आप बिना सही कराए ही गीजर हीटर का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में वह बिजली की काफी ज्यादा खपत करता है। ऐसे में हर महीने आपका बिजली बिल काफी ज्यादा आएगा। इस कारण आपको अपने पुराने गीजर और हीटर को इस्तेमाल करने से पहले उसके उपकरणों की रिपयरिंग जरूर करानी चाहिए।
WhatsApp Tips: बड़ा शानदार है यह फीचर, बगल में बैठा व्यक्ति नहीं पढ़ पाएगा आपकी व्हाट्सएप चैट
हाई कैपेसिटी गीजर का करें इस्तेमाल
वहीं अगर आप अपने घर में हाई कैपेसिटी वाले गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आप हाई कैपेसिटी वाले हीटर का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको ज्यादा देर ऑन करके पानी को गर्म नहीं करना होगा।
हाई कैपेसिटी वाले हीटर पानी को जल्दी गर्म कर देते हैं। इस कारण इनको लंबे समय तक ऑन करके रखने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा आप जो रूम हीटर और गीजर खरीद रहे हैं। ऐसे में उन पर स्टार रेटिंग जरूर देखें। 5 स्टार रेटिंग वाले अप्लायंसेज बिजली की कम खपत करते हैं।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा लाभ