फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Rooftop Scheme: अब आप भी उठा सकते हैं मुफ्त बिजली का लाभ, बस करना होगा ये काम

Wed, 05 Jan 2022 12:45 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Solar rooftop scheme now you can enjoy free electricity on your home know all details about this scheme
सोलर रूफटॉप योजना क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों से देश भर में सभी परेशान हैं। ऐसे में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं के लिए  फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम संचालित की गई है। जिसके तहत बिजली उपभोक्ता बिल्कुल मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकेंगे है। अगर आप भी मुफ्त बिजली का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी का गई इस स्कीम के तहत आप बेहद आसानी से बिना बिजली का बिल दिए ही बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो आइए जानते हैं आखिर इस सुविधा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है। इस योजना के तहत केवल आपको अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाना होगा और आप मुफ्त बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए सरकार आपकी मदद करेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Solar rooftop scheme now you can enjoy free electricity on your home know all details about this scheme
सोलर रूफटॉप योजना क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना का नाम  'सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना' है। बीते दिनों देश में कोयले की भारी कमी होने की खबरे सामने आ रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और सोलर रूफटॉप को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के जारी किया गया है। इससे कभी खत्म न होने वाली उर्जा के इस्तेमाल को प्रोत्साहन मिलेगा। यही कारण है कि केंद्र सरकार सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन के लिए उपभोक्तओं को सब्सिडी देती है। 
Solar rooftop scheme now you can enjoy free electricity on your home know all details about this scheme
सोलर रूफटॉप योजना क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

20 साल तक फ्री में मिलेगी बिजली

  • इस योजना के तहत आप अपनी छत पर  सोलर रूफटॉप लगा कर बिजली पर होने वाले खर्च को करीब 30 से 50 प्रतिशत तक काम कर सकते हैं। इस खास योजना के तहत आपके खर्च का भुगतान 5-6 साल में ही हो जाएगा, और अगले 19-20 साल तक आप सोलर से बिजली का फ्री में लाभ उठा सकेंगे। यानी सोलर रूफटॉप से आपको कुल 25 साल तक बिजली मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar rooftop scheme now you can enjoy free electricity on your home know all details about this scheme
सोलर रूफटॉप योजना क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • भारत सरकार के नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना की खास बात ये है कि आपको इसके लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाएगी।  3KW तक के सोलर रूफटॉप पैनल को इंस्टॉल करवाने के लिए 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। जबकि 3KW के बाद 10KW तक 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 
विज्ञापन
Solar rooftop scheme now you can enjoy free electricity on your home know all details about this scheme
सोलर रूफटॉप योजना क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कितनी जगह की होगी जरूरत

  • इसके लिए आपको ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं है। आपको घर या कारखाने की छत पर इसे लगवाने के लिए 1KW सौर उर्जा के लिए 10 वर्गमीटर जगह की ही जरूरत होती है। इसके अलावा आप विद्युत वितरण कंपनी के नजदीकी ऑफिस से भी संपर्क कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed