Social Media Alert: आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। इसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से हैं। यहां लोग अपनी आईडी बनाकर अपने दोस्त बनाते हैं और फिर अपने विचार, फोटो और वीडियो जैसी चीजें शेयर करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपना समय बिताते हैं और अपना मनोरंजन तक करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अपने कुछ नियम हैं, जिनका यूजर्स को पालन करना होता है। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपको जेल तक पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। वरना आपको भी जेल हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6492b8f9dbfce1556c09d249","slug":"social-media-what-to-avoid-while-using-social-media-full-details-are-here-2023-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कभी न करें सोशल मीडिया पर ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कभी न करें सोशल मीडिया पर ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
Wed, 21 Jun 2023 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन गलतियों को करने से बचें:-
पहली गलती
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग चीजें शेयर करते हैं और एक-दूसरे से जुड़ते हैं। जिन लोगों को आप दोस्त बनाते हैं उनमें से कई लड़कियां भी होती हैं। इसलिए आपको कभी गलती से भी किसी को अभद्र मैसेज, गलत वीडियो या फोटो आदि नहीं भेजना है। वरना ऐसा करने की वजह से आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल तक भेजा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार, वीडियो और फोटोज शेयर कर सकते हैं, लेकिन आपको यहां ध्यान देना है कि किसी अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक यहां शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है और आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- आप जब चाहें तब सोशल मीडिया पर चीजें पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन कभी गलती से भी ऐसा कुछ न शेयर करें जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। साथ ही अगर आपकी पोस्ट से कोई दंगा भड़कता है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं क्योंकि आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी गलती
- सोशल मीडिया के अनेकों प्लेटफॉर्म पर आप कई लोगों से बात करते हैं। पर यहां ये ध्यान रखें कि किसी को भी आपत्तिजनक बातें न बोलें और न ही कोई धमकी भरे मैसेज या अश्लील मैसेज न करें। ऐसा करने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।