फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: मोबाइल बेचने से पहले जरूर कर लें ये चार काम, वरना हो सकता है नुकसान

Fri, 06 Jan 2023 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Jan 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Smartphone Selling Tips Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone Otherwise It Will Harm
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

Tips For Mobile Phone: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में एक से बढ़कर एक लेटेस्ट मोबाइल फोन हैं, जिनका इस्तेमाल लोग कर रहे हैं। मतलब हर कुछ समय में मार्केट में नई तकनीक से भरपूर मोबाइल फोन लॉन्च हो जाते हैं। अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। वहीं, कई लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया फोन खरीदते हैं। पर अगर आप अपना पुरान मोबाइल फोन किसी भी कारण से बेच रहे हैं, तो इससे पहले आपको कुछ काम कर लेने चाहिए। वरना अगर एक बार आपका मोबाइल बिक गया, तो फिर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मोबाइल फोन बेचने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Smartphone Selling Tips Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone Otherwise It Will Harm
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

बेच रहे हैं पुराना मोबाइल, तो ये बातें कभी न भूलें:-

नंबर 1

  • अगर आप अपना पुराना मोबाइल फोन बेच रहे हैं, तो आपको उसे रिसेट कर लेना है। अपने मोबाइल से सारा डाटा हटाएं और फिर इसे रिसेट करके ही सेल करें। वरना आपका पर्सलन डाटा मोबाइल में ही रहेगा और ये दूसरे हाथो में चला जाएगा।
Smartphone Selling Tips Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone Otherwise It Will Harm
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

नंबर 2

  • आजकल मोबाइल में हर किसी का कोई न कोई जरूरी डाटा होता है। इसलिए ध्यान से अपने फोटो, वीडियो, कॉन्टेक्ट नंबर्स मैसेज, व्हाट्सएप चैट बैकअप, आईडी और पासवर्ड जैसी अन्य चीजों का बैकअप जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Selling Tips Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone Otherwise It Will Harm
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप अपना मोबाइल फोन बेच रहे हैं, तो आप जिसे भी सेल कर रहे हैं उसके बारे में जानकारी ले लें। आप एक व्हाइट कागज पर लिख लें कि आप इस तारीख से ये फोन बेच रहे हैं और साइन करवा लें। साथ में मोबाइल खरीदने वाले शख्स की आईडी भी लगाएं, ताकि भविष्य में आपके मोबाइल से कुछ गलत काम हो, तो आप किसी दिक्कत में न फंसे।
विज्ञापन
Smartphone Selling Tips Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone Otherwise It Will Harm
मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

नंबर 4

  • आप जब भी मोबाइल किसी को बेचें, तो पहले कीमत की तुलना जरूर कर लें। कई जगहों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन पुराने मोबाइल की अच्छी कीमत मिल जाती है। इसलिए देख लें कि आपको कहां से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और फिर वहीं बेचें। इससे आपको आपके मोबाइल की अच्छी कीमत मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed