देशभर में बड़े पैमाने पर लोग एसबीआई की बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। अपने ग्राहकों को बैंकिंग का शानदार अनुभव देने के लिए एसबीआई समय समय पर कई नई सर्विस को शुरू करता रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास सेवा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत अब सीनियर सिटीजन व्हाट्सएप पर पेंशन स्लिप को प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के जरिए पेंशनर्स व्हाट्सएप से मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर पेंशन स्लिप प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं बैंक खाताधारक बैंक बैलेंस चेक करने और शॉर्ट स्टेटमेंट को चेक करने के लिए भी व्हाट्सएप सर्विस का उपयोग कर सकेंगे। इस बारे में एसबीआई ने ट्विटर पर जानकारी दी है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको व्हाट्सएप नंबर 9022690226 पर हाय लिखकर भेजना है। आइए जानते हैं -
SBI: पेंशन स्लिप से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक अब व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन