फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI: नए साल पर एसबीआई की इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 3.5 करोड़

Thu, 29 Dec 2022 12:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
SBI Mutual Fund to Invest in 2023 Know Investment and Maturity Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund: - फोटो : Istock

SBI Mutual Fund: अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा रखते हैं और लॉन्ग टर्म में एक बड़ा कैपिटल गेन करने का सपना देख रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एसबीआई की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आप नए साल के मौके पर एसबीआई की इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। एसबीआई की यह एक म्यूचुअल फंड स्कीम है। इसका नाम एसबीआई स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ है। बीते तीन सालों में इसने निवेशकों को सालाना 29.85 प्रतिशत का रिटर्न देने का काम किया है। देश में कई लोग एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 52 कंपनियों की होल्डिंग है। इसके अलावा इसका एक्सपेंस रेश्यो 0.71 प्रतिशत है। अगर आप 1 साल के भीतर स्कीम को रिडीम कर लेते हैं। ऐसे में इसका एग्जिट लोग 1 प्रतिशत है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप इस स्कीम में 5 हजार रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 3.5 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

SBI Mutual Fund to Invest in 2023 Know Investment and Maturity Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund: - फोटो : Istock

SIP बनाकर करना होगा निवेश

  • इसके लिए आपको एसबीआई स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी।
  • एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने इस स्कीम में पांच हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है।


Rules Change: वाहनों की कीमत से लेकर बैंक लॉकर से जुड़े नियमों तक, 1 जनवरी, 2023 से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

SBI Mutual Fund to Invest in 2023 Know Investment and Maturity Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund: - फोटो : Istock

हर साल इतने प्रतिशत रिटर्न का करना होगा अनुमान

  • इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
  • ऐसे में आप आसानी से  30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 3.5 करोड़ रुपये का फंड जुटा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Mutual Fund to Invest in 2023 Know Investment and Maturity Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund: - फोटो : Istock

मिलेगी फाइनेंशियल फ्रीडम

  • मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे।
  • इसके अलावा आप इन पैसों से अपनी बिटिया की शादी या बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी करा सकेंगे। 
विज्ञापन
SBI Mutual Fund to Invest in 2023 Know Investment and Maturity Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund: - फोटो : istock

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Investment Tips for 2023: कम समय में करना चाहते हैं बड़ा फंड इकट्ठा, तो नए साल पर इन स्कीम्स में करें निवेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed