फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips for 2023: कम समय में करना चाहते हैं बड़ा फंड इकट्ठा, तो नए साल पर इन स्कीम्स में करें निवेश

Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Investment Tips for 2023: Scheme to Invest for Getting High Returns in Short Term
Investment Tips for 2023 - फोटो : istock

Investment Tips For 2023: नए साल को शुरू होन में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ बेहद ही शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं। नए साल नई शुरुआत को लेकर आता है। ऐसे में नए साल के मौके पर आप भी इन स्कीम्स में रजिस्ट्रेशन करके निवेश शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको उन स्कीम्स के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको अच्छा इंटरेस्ट रेट मिलता है। आप इनमें निवेश करके अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन जीने का सपना दे रहे हैं। इस स्थिति में भी आप यहां निवेश शुरू कर सकते हैं। ये स्कीम्स आपको आर्थिक स्वतंत्रता देने का काम करेंगी। देश में बड़े पैमाने पर लोग इन स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Investment Tips for 2023: Scheme to Invest for Getting High Returns in Short Term
Investment Tips for 2023 - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम

इस स्कीम में आप 100 रुपये की राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 18 साल की ऊपर आयु का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इस स्कीम में निवेश के पैसे हर तीसरे महीने में अकाउंट में जुड़ते हैं। इस स्कीम में कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है।

Investment Tips for 2023: Scheme to Invest for Getting High Returns in Short Term
Investment Tips for 2023 - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड

अगर आप लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक शानदार विकल्प है। हालांकि, म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

Mudra Yojana: पैसों के अभाव में शुरू नहीं कर पा रहे हैं बिजनेस, तो सरकार दे रही है बिना गारंटी 10 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Investment Tips for 2023: Scheme to Invest for Getting High Returns in Short Term
Investment Tips for 2023 - फोटो : Istock

किसान विकास पत्र योजना

अगर आप कुछ साल निवेश करके अपने पैसों को डबल करना चाहते हैं। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.9 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। इस स्थिति में आपके पैसे 123 महीने में डबल हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Investment Tips for 2023: Scheme to Invest for Getting High Returns in Short Term
Investment Tips for 2023 - फोटो : istock

एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी

एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश करने पर आपको बोनस का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में 125 फीसदी का डेथ बेनिफिट दिया जाता है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एलआईसी की यह स्कीम एक शानदार विकल्प है। एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी का न्यूनतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपये का है। वहीं अधिकतम की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

New Year 2023: नए साल पर बेटी को दें तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके उसके भविष्य को करें सुरक्षित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed