SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund: वारेन बफेट कहते हैं “If you aren’t willing to own a stock for ten years, don’t even think about owning it for ten minutes” अर्थात अगर आप दस सालों के लिए किसी स्टॉक को खरीदकर होल्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको उसे 10 मिनट के लिए भी खरीदने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। निवेश के क्षेत्र में व्यक्ति के पास धैर्य का होना बहुत जरूरी है, तभी आप अपने पैसों की वैल्यू को अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई के एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड का नाम SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth है। बीते तीन सालों में इस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों 27.84 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर बीते पांच सालों की करें, तो इसने 26.12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है।
SBI Mutual Fund: एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड में 15 हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 35 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन