Tubewell Connection Yojana: आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं, तो आपको सरकार की इस स्कीम का लाभ जरूर उठाना चाहिए। अच्छी पैदावार के लिए खेतों में सिंचाई की काफी जरूरत होती है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए खेतों की सिंचाई करने के दौरान डीजल और अन्य दूसरी चीजों में काफी ज्यादा खर्चा आता है। ऐसे में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के खेतों में ट्यूबवेल लगवा रही है। आप योजना में आवेदन करके आसानी से ट्यूबवेल का कनेक्शन अपने खेतों में लगवा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं यूपी प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में -
Tubewell Connection Yojana: सरकार लगा रही है किसानों के खेतों में ट्यूबवेल, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन