फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: सावन माह में महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Wed, 10 Jul 2024 01:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2024: IRCTC Tour Package For Maheshwar, Omkareshwar And Ujjain Know Fare Price Here
IRCTC Tour Package - फोटो : freepik

IRCTC Tour Package: 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। अगर आप सावन माह में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज आपके लिए लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन घूमने का मौका मिल रहा है। ओंकारेश्वर में आपको ज्योतिर्लिंग दर्शन करने का मौका भी मिलेगा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर शहर से करीब 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां महादेव की पूजा ममलेश्वर व अमलेश्वर के रूप में की जाती है। यहां पर भगवान शिव 33 करोड़ देवताओं के साथ विराजमान हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Sawan 2024: IRCTC Tour Package For Maheshwar, Omkareshwar And Ujjain Know Fare Price Here
IRCTC Tour Package - फोटो : freepik

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MADHYA PRADESH MAHA DARSHAN है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों की यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन घुमाया जाएगा। 

Sawan 2024: IRCTC Tour Package For Maheshwar, Omkareshwar And Ujjain Know Fare Price Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Freepik

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआत 7 अगस्त, 2024 को हैदराबाद से हो रही है। 

AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024: IRCTC Tour Package For Maheshwar, Omkareshwar And Ujjain Know Fare Price Here
IRCTC Tour Package - फोटो : instagram

सफर के दौरान खाने पीने से जुड़ी किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इसमें आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन
Sawan 2024: IRCTC Tour Package For Maheshwar, Omkareshwar And Ujjain Know Fare Price Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको 32,550 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 26,400 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 25,350 रुपये के किराये के रूप में देने होंगे। 

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed