फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्ड लिस्ट में है आपका नाम या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Wed, 10 Jul 2024 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
ABY: How to check your name in Ayushman Card list check full process in hindi
आयुष्मान भारत योजना में कार्ड की सूची कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card List: जरूरतमंद, गरीब वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें से एक है आयुष्मान भारत योजना जो कि एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अब तक कई लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो गए हैं और हो भी रहे हैं। अगर आपने भी अब तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो पात्र होने पर आप कर सकते हैं। वहीं, कई लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन ये चेक करना भूल जाते हैं कि उनका नाम आयुष्मान कार्ड सूची में आया भी है या नहीं। कई लोगों को तो इसके प्रोसेस के बारे में ही पता नहीं होता जिसके कारण वे ये चेक नहीं कर पाते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ABY: How to check your name in Ayushman Card list check full process in hindi
आयुष्मान भारत योजना में कार्ड की सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock

इतने तक का मुफ्त इलाज

  • आप अगर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो पहले आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद आप इसी कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हर साल पांच लाख रुपये तक का इलाज कार्डधारक करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
ABY: How to check your name in Ayushman Card list check full process in hindi
आयुष्मान भारत योजना में कार्ड की सूची कैसे चेक करें? - फोटो : Freepik

ऐसे चेक कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपना नाम आयुष्मान कार्ड लिस्ट में देखना चाहते हैं तो आप देख सकते हैं
  • बस इसके लिए आपको योजना के इस आधिकारिक beneficiary.nha.gov.in लिंक पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर वेबसाइट का लॉगिन पेज मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: How to check your name in Ayushman Card list check full process in hindi
आयुष्मान भारत योजना में कार्ड की सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आपको इस पेज पर लॉगिन करना है जिसके लिए आपको सबसे पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना है
  • फिर आपके द्वारा दर्ज किए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है
विज्ञापन
ABY: How to check your name in Ayushman Card list check full process in hindi
आयुष्मान भारत योजना में कार्ड की सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको सबसे पहले स्कीम वाले कॉलम में PMJAY चुनना है
  • इसके बाद अपना राज्य चुनें और सब स्कीम में भी PMJAY चुन लें
  • इसके बाद अपना जिला चुनें और आखिर में आधार नंबर चुनकर सर्च पर क्लिक करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed