Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म लेने के बाद उसके भविष्य और शादी की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में हम लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, आज की इस बढ़ती मुद्रास्फीति के दौर में आपके बचत के पैसों की वैल्यू को महंगाई एक दीमक की भांति खत्म करती जा रही है। ऐसे में आपको उसे एक अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए, जहां रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आप अपने बचत के पैसों को यहां निवेश करके अपने बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि स्कीम के बारे में विस्तार से -
Sukanya Samriddhi Yojana: बड़ा आसान है सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना, जानें क्या है प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन