How to Lock Aadhaar: आज के समय में अगर आपको कोई सामान लेना है, बैंक में खाता खुलवाना है, राशन कार्ड बनवाना है या अपनी पहचान बतानी है, सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना है आदि। तो इन सब में आपके काम आपका आधार कार्ड ही आ सकता है। इसके अलावा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के द्वारा आधार कार्डधारकों की गोपनीयता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए लोग अपने आधार कार्ड को एसएमएस के जरिए लॉक और अनलॉक कर सकते हैं, जिससे कोई भी आपके आधार की जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं कर कर पाएगा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप इसे कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका प्रोसेस जान सकते हैं...
{"_id":"63f7517536ad6ebb3d013c7b","slug":"safety-tips-how-to-lock-aadhaar-card-online-know-step-by-step-process-in-hindi-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: घर बैठे इस सरल तरीके से करें आधार कार्ड को लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी गलत इस्तेमाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: घर बैठे इस सरल तरीके से करें आधार कार्ड को लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी गलत इस्तेमाल
Fri, 24 Feb 2023 09:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:11 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
- आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने के प्रोसेस के बारे में जानें, उससे पहले ये जानते हुए चलें कि अगर आपने अपने आधार कार्ड की जानकारी को लॉक किया हुआ है और ऐसे में अगर आप अपने आधार का इस्तेमाल किसी वेरिफिकेशन प्रोसेस में कर रहे हैं, तो उस वक्त आपको वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल करना होगा। इससे आप अपने आधार कार्ड का दुरुपयोग होने से रोक सकते हैं।
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक ऐसे करें:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपने आधार कार्ड को लॉक करना चाहते हैं, तो पहले आपको मैसेज बॉक्स में जाकर GETOTPLAST 4 या 8 अंकों का आधार नंबर लिखना है और फिर इसे 1947 पर भेज देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको LOCKUIDLast 4 या 8 अंकों का आधार नंबर और प्राप्त हुए ओटीपी को फिर से 1947 नंबर पर मैसेज के जरिए भेज देना है
- इसके बाद आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा, जिसका आपको कंफर्मेशन मैसेज मिलता है
विज्ञापन
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब अगर आपको अपने आधार कार्ड को अनलॉक करवाना है, तो इसके लिए आपको अपनी वर्चुअल आईडी के आखिरी 6 या 10 अंकों के साथ ओटीपी रिक्वेस्ट भेजनी है
- इसके लिए आपको GETOTPLAST 6 या 10 अंकों की वर्चुअल आईडी लिखनी है और इसे 1947 भेजना है