फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा बचकर: कहीं आपका पैन कार्ड तो नकली नहीं? घर बैठे ऐसे लगाएं मिनटों में पता

Thu, 23 Feb 2023 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Feb 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
How to Check Pan Card is Original or Fake Know Simple Steps in Hindi
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card: आपको जिस तरह से आधार कार्ड की जरूरत कई कामों में पड़ती है। ठीक वैसे ही पैन कार्ड के भी अपने काम हैं। अगर आपके पास ये नहीं है, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। वित्तीय लेन देन करना हो, लोन लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि। पैन कार्ड की जितनी जरूरत है, उतने ही जालसाज भी पैन कार्ड के जरिए फ्रॉड करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। यहां तक कि जालसाज लोगों को ठगने के लिए फर्जी पैन कार्ड बनाकर ठगने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका पैन कार्ड तो नकली नहीं है। तो चलिए बिना देर किए इसके तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Check Pan Card is Original or Fake Know Simple Steps in Hindi
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
  • दरअसल, नकली पैन कार्ड के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी चेक करना चाहते हैं, तो इसे सिर्फ वो लोग चेक कर सकते हैं जिनका पैन कार्ड साल 2018 के बाद बना है। इन पैन कार्ड पर एक क्यूआर कोड लगा है, जिसकी मदद से आप असली-नकली में पहचान कर सकते हैं।
How to Check Pan Card is Original or Fake Know Simple Steps in Hindi
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं नकली-असली पैन कार्ड में फर्क:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर ये चेक करना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड कहीं नकली तो नहीं है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना है और वहां से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई पैन क्यूआर कोड रीडर एप को डाउनलोड करना है
  • एप डाउनलोड करते समय ये जरूर चेक कर लें कि एप का डेवलपर 'NSDL e-Governance Infrastructure Limited' हो
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Pan Card is Original or Fake Know Simple Steps in Hindi
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपको डाउनलोड की हुई एप को ओपन करना है और यहां आपको कैमरा व्यूफाइंडर पर हरे रंग का प्लस का निशान नजर आएगा
  • यहां आपको करना ये है कि इस व्यूफाइंडर से अपने पैन कार्ड पर दिए हुए क्यूआर कोड को कैप्चर करें
विज्ञापन
How to Check Pan Card is Original or Fake Know Simple Steps in Hindi
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 3

  • कैप्चर होते ही आपको बीप की आवाज आएगी
  • अब आपका मोबाइल पैन की जानकारी के साथ वाइब्रेट करेगा
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर पैन कार्ड की सारी जानकारी होगी
  • आप इस जानकारी को अपने पैन कार्ड से मैच कर लें, जिससे आप असली-नकली में पहचान कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed