फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rules Change: एटीएम विदड्रॉल से लेकर रेलवे से जुड़े इन नियमों में 1 मई से होगा बदलाव, जान लें ये बातें

Tue, 29 Apr 2025 07:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

Rules Changing in May 2025: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 मई से बदलने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rules Changing in May 2025 Check Cash Withdrawal Balance Check ATM New Rules
Rules Changing in May 2025 - फोटो : AdobeStock

Rules Changing in May 2025: मई महीने की शुरुआत होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। एक नागरिक होने के नाते हर महीने बदलने वाले इन नियमों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। अगर आपको 1 मई से बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पता नहीं है तो आपको कई तरह क दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 1 मई से जिन नियमों में बदलाव होना जा रहा है उनका सीधा असर आपके बैंक अकाउंट, एटीएम ट्रांजैक्शन, रसोई गैस की कीमतों पर देखने को मिलेगा। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 मई से बदलने जा रहे हैं। 

Rules Changing in May 2025 Check Cash Withdrawal Balance Check ATM New Rules
Rules Changing in May 2025 - फोटो : Adobe Stock

एटीएम विदड्रॉल के नियमों में बदलाव

  • 1 मई से एटीएम की फ्री लिमिट खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर आपको ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा।
  • नियमों के मुताबिक 1 मई से प्रत्येक अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर आपको 19 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं अभी यह चार्ज 17 रुपये है। 
Rules Changing in May 2025 Check Cash Withdrawal Balance Check ATM New Rules
Rules Changing in May 2025 - फोटो : AdobeStock

रेलवे के नियमों में बदलाव

  • रेलवे के नियमों के अंतर्गत 1 मई से ट्रेन के स्लीपर और एसी क्लास में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
  • वेटिंग टिकट पर आप केवल जनरल डिब्बों में ही यात्रा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules Changing in May 2025 Check Cash Withdrawal Balance Check ATM New Rules
Rules Changing in May 2025 - फोटो : Adobe Stock

गैस सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

  • हर महीने गैस सिलेंडर कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों को रिवाइज किया जाता है।
  • इस कारण 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
Rules Changing in May 2025 Check Cash Withdrawal Balance Check ATM New Rules
Rules Changing in May 2025 - फोटो : AdobeStock

एफडी और सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दरों में हो सकता है बदलाव 

  • आरबीआई द्वारा दो बार रेपो रेट घटाए जाने के बाद कई बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों को घटाया है।
  • यह चीज हमें मई में भी देखने को मिल सकती है।
  • इस कारण मई महीने में कई बैंकों की एफडी स्कीम और सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है। 

Bank Holidays May 2025: मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की सूची

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed