Room Heater: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में रूम हीटर की सेल काफी बढ़ जाती है। लोग बड़े पैमाने पर अपने कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का उपयोग करते हैं। हालांकि, रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
Room Heater: रूम हीटर का कर रहे हैं इस्तेमाल तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने कमरे में रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको रूम हीटर के पास पेपर, लकड़ी या ज्वलनशील पदार्थ को नहीं रखना चाहिए। अगर आप इन चीजों को रूम हीटर के पास रखते हैं तो उसमें आग लगने का खतरा रहता है।
रूम हीटर के पास रजाई और कंबल को रखकर नहीं सोना चाहिए। यह करने से आपके कंबल या रजाई में आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय कैसे किया जाता है आयुष्मान भारत योजना को क्लेम? जानिए क्या है प्रक्रिया
बाजार में कई तरह के रूम हीटर मिलते हैं। इसमें से कुछ ऐसे रूम हीटर भी होते हैं जिनमें हवा को फिल्टर करने का फीचर नहीं होता है। ऐसे में रूम हीटर से निकलने वाला कार्बन मोनोऑक्साइड कमरे की हवा को दूषित कर देता है।
इससे हमारे लंग्स में दिक्कतें आ सकती हैं। अगर पहले से ही कोई अस्थमा या सीओपीडी का मरीज है तो उसके लिए यह काफी घातक साबित हो सकता है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।
Bike Tips: बाइक की कम माइलेज से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके बढ़ जाएगी एवरेज