फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: बाइक की कम माइलेज से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके बढ़ जाएगी एवरेज

Thu, 21 Nov 2024 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

How To Increase Mileage Of Bike: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बाइक से अच्छा माइलेज पा सकते हैं।

विज्ञापन
How to increase mileage of bike
How to increase mileage of bike - फोटो : AdobeStock

How to increase mileage of bike: हम में से अधिकतर लोगों के पास बाइक है। जॉब या कहीं पर आने जाने के लिए हम में से कई लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक सफर करने के लिए काफी सुविधाजनक साधन है। लंबा ट्रैफिक जाम और पतली गलियों में आप बाइक की मदद से आसानी से आगे निकल जाते हैं। इसके अलावा इससे सफर करने में समय और ईंधन दोनों की काफी बचत होती है।



इसी वजह से कई लोग बाइक से सफर करना पसंद करते हैं। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं देती है। आज के समय पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर से भी ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में बाइक जब ज्यादा तेल की खपत करती है तो उसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बाइक से अच्छा माइलेज पा सकते हैं।

How to increase mileage of bike
How to increase mileage of bike - फोटो : AdobeStock

How to increase mileage of bike

अगर आप अपनी बाइक से अच्छा माइलेज पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको समय-समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। इससे आपकी बाइक की ईंधन की दक्षता में सुधार होता है और वह पहले की तुलना में अच्छा माइलेज देती है। इसके अलावा आपकी बाइक की परफोर्मेंस भी अच्छी होती है। 

How to increase mileage of bike
How to increase mileage of bike - फोटो : AdobeStock

आपको नियमित समय पर अपनी बाइक के टायर प्रेशर में हवा की जांच करवाते रहनी चाहिए। बाइक के टायरों में सही एयर प्रेशर होने से न केवल उनकी उम्र बढ़ती है बल्कि आपकी बाइक अच्छा माइलेज भी देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to increase mileage of bike
How to increase mileage of bike - फोटो : AdobeStock

बाइक चलाते समय आपको इंजन पर ज्यादा दबाव नहीं देना चाहिए। इससे ईंधन की ज्यादा खपत होती है। कोशिश करें की बाइक को एक नियमित स्पीड पर चलाएं। नियमित स्पीड पर बाइक को चलाने से वह अच्छा माइलेज देती है। 

विज्ञापन
How to increase mileage of bike
How to increase mileage of bike - फोटो : AdobeStock

कई लोगों की आदती होती है कि वह पिछले ब्रेक का इस्तेमाल फूट रेस्ट के तौर पर करते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed