फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: पानी का प्लांट लगाकर आप कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें इस बिजनेस की शुरुआत

Sun, 28 Aug 2022 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
RO Water Purifier Business Plan for Startup on Small Investment for Good Profit Know All Details in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

Business Ideas: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। नौकरी में सुरक्षा और आमदनी जरूर होती है। हालांकि, इसके जरिए आप आर्थिक रूप से एक समृद्ध जीवन नहीं जी सकते हैं। आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए आपके पास पैसों का अधिक मात्रा में होना जरूरी है। ऐसे में अच्छी मात्रा में पैसे कमाने के लिए आपको बिजनेस शुरू करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको वाटर प्लांट बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। देश भर में बड़ी मात्रा में लोग इस बिजनेस को करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। बीते सालों में देश के भीतर बोतल बंद पानी की मांग काफी बढ़ी है। इसका एक बड़ा बाजार है। ऐसे में आप इस बिजनेस के जरिए हर महीने अच्छी खासी मात्रा में पैसों की कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

RO Water Purifier Business Plan for Startup on Small Investment for Good Profit Know All Details in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी कंपनी का निर्माण करना है। इसके बाद आपको कंपनी एक्ट के तहत इसका रजिस्ट्रेशन कराना है। इन सब को करने के बाद आपको बोरिंग, आरओ, चिलर मशीन, केन, आदि को रखने के लिए 1000 से 1500 फुट जगह की जरूरत होगी। 

RO Water Purifier Business Plan for Startup on Small Investment for Good Profit Know All Details in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आपको प्रशासन से लाइसेंस और आईएसआई नंबर लेना है। इसके बाद आपको 20 लीटर की कैपिसिटी वाले 100 जार को खरीदना होगा। इन सब में आपका तकरीबन 4 से 5 लाख रुपये का खर्चा आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
RO Water Purifier Business Plan for Startup on Small Investment for Good Profit Know All Details in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

इस प्लांट से आप 1 हजार लीटर पानी का प्रोडक्शन आसानी से कर सकेंगे। इस बिजनेस से आप हर महीने से 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आपकी सालाना कमाई 3.60 लाख से लेकर 6 लाख के बीच होगी। 

विज्ञापन
RO Water Purifier Business Plan for Startup on Small Investment for Good Profit Know All Details in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

अगर आपके फिल्टर्ड वाटर की गुणवत्ता और डिलीवरी अच्छी होगी, तो आपका अनुमानित मुनाफा और भी ज्यादा हो सकता है। वहीं अगर आपके वाटर सप्लाई में किसी प्रकार की दिक्कत आती है। ऐसे में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed