PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। देश भर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश भर में करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खातों में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में 12वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर किया जा सकता है। अगर आप भी 12वीं किस्त के पैसों का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको तुरंत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी करा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: अब बचे हैं बस कुछ दिन, किसान तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन