फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: पति और ससुराल की संपत्ति पर पत्नी का कितना अधिकार होता है? जानिए क्या कहता है नियम

Mon, 12 Jun 2023 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Rights of wifes on husband property in india know patni ke adhikar in hindi
Rights of wifes on husband property in india - फोटो : Social Media

भारतीय संविधान ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई अधिकार प्रदान किए हैं। सरकार समय समय पर संसद में कानून लाकर महिलाओं को मजबूत करने की दिशा में काम करती है। हालांकि, संपत्ति से जुड़े अधिकारों को लेकर स्त्रियों में न केवल जागरूकता की कमी है बल्कि पुरुष प्रधान समाज में वे अपने अधिकारों को लेकर मुखर भी नहीं हो पाई हैं। इसी कड़ी में महिलाओं की जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से आज हम महिलाओं के संपत्ति से जुड़े अधिकार के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे कि आखिर पति या ससुराल की संपत्ति पर पत्नी का कितना अधिकार होता है? इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि पति की संपत्ति में पत्नी के अधिकारों को लेकर कानूनी प्रावधान क्या हैं? आइए जानते हैं - 

Rights of wifes on husband property in india know patni ke adhikar in hindi
Rights of wifes on husband property in india - फोटो : istock

महिला की जिस व्यक्ति से शादी होती है। अगर उस व्यक्ति ने खुद से संपत्ति को अर्जित किया है। ऐसे में उस संपत्ति पर पूरी तरह उसी व्यक्ति का अधिकार होता है। 

Rights of wifes on husband property in india know patni ke adhikar in hindi
Rights of wifes on husband property in india - फोटो : istock

व्यक्ति अपनी संपत्ति जैसे घर, मकान, दुकान, जायदाद आदि पर उसका पूरी तरह से अधिकार होता है। वह जब चाहे अपनी संपत्ति को बेच सकता है या किसी और के लिए वसीयत लिख सकता है। इसको लेकर उसके पास पूरे अधिकार होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rights of wifes on husband property in india know patni ke adhikar in hindi
Rights of wifes on husband property in india - फोटो : pixabay

वहीं पति के जीवित होने पर महिला अपने पति की संपत्ति पर किसी प्रकार के कोई अधिकार का दावा नहीं कर सकती है। पति को यह निर्णय लेना होता है कि वह पत्नी को अपनी संपत्ति में हिस्सा दे या नहीं। 

विज्ञापन
Rights of wifes on husband property in india know patni ke adhikar in hindi
Rights of wifes on husband property in india - फोटो : istock

अगर पति मरने से पहले अपनी संपत्ति का हिस्सा पत्नी की जगह किसी और के नाम पर कर देता है। ऐसी स्थिति में पत्नी उस संपत्ति पर अपना हक नहीं जता सकती है। ऐसे में संपत्ति के स्वामित्व पर पूरा हक पति का होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed