Pan Card Alert: जिस तरह से आपके लिए आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज है, राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज है या कोई अन्य जरूरी दस्तावेज है। ठीक उसी तरह से पैन कार्ड भी एक जरूरी दस्तावेज में आता है। वित्तीय लेन देन करना हो, लोन लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, टैक्स भरना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। पर इन सबके बीच आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं है, क्योंकि जालसाज कुछ पैसों के लिए लोगों के साथ धोखा भी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या फिर नकली, तो आप ये जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस तरीके के बारे में जानते हैं, जिससे आप ये पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस तरीके के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6486f8f9b860a11fa10f62fa","slug":"pan-card-alert-how-to-identify-fake-or-real-pan-card-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आपका पैन कार्ड भी तो नकली नहीं? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं मिनटों में पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कहीं आपका पैन कार्ड भी तो नकली नहीं? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं मिनटों में पता
Mon, 12 Jun 2023 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Jun 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
कैसे पता करें पैन कार्ड नकली है या असली?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे पता करें पैन कार्ड नकली है या असली?
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
- पैन कार्ड के असली-नकली का पता करने के प्रोसेस के बारे में जानें, उससे पहले ये जान लीजिए कि जिन लोगों का पैन कार्ड साल 2018 के बाद बना है। वो लोग अपने पैन कार्ड में दिए क्यूआर कोड के जरिए असली-नकली पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं।
कैसे पता करें पैन कार्ड नकली है या असली?
- फोटो : istock
इस तरीके से लगा सकते असली और नकली पैन कार्ड का पता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं है, तो आप ये चेक करके पता लगा सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले प्ले स्टोर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए 'पैन क्यूआर कोड रीडर' एप को डाउनलोड करना है
- फिर इस एप को इंस्टॉल कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे पता करें पैन कार्ड नकली है या असली?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- जब एप इंस्टॉल हो जाए, तो एप को खोलें
- एप के खुलते ही आपको यहां कैमरा व्यूफाइंडर पर हरे रंग का प्लस दिखाई देगा
- आपको यहां करना ये है कि इस व्यूफाइंडर से पैन कार्ड पर लगे हुए क्यूआर कोड को कैप्चर करें
विज्ञापन
कैसे पता करें पैन कार्ड नकली है या असली?
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3
- अब आप देखेंगे कि जैसे ही आप इसे कैप्चर करेंगे, तो आपको बीप की आवाज आएगी
- इसके बाद आपके सामने आपके पैन कार्ड की जानकारी आ जाएगी
- फिर सामने आई जानकारी को अपने पैन कार्ड से मिलाएं, अगर एप पर दी गई जानकारी आपके पैन कार्ड से मैच खा रही है, तो आपका पैन कार्ड असली है।