भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का होता है, जिसे तिरंगा भी कहा जाता है। इसमें तीन रंग यानी सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी मौजूद होती है। इसमें केसरिया रंग 'त्याग और बलिदान', सफेद रंग ‘शांति, एकता और सच्चाई‘ वहीं हरा रंग ‘विश्वास और उर्वरता‘ का प्रतीक है। तिरंगे के बीचो-बीच बने नीले रंग के चक्र का भी अपना महत्व होता है, जिसे अशोक चक्र भी कहा जाता है। हम सभी को बचपन से ही इन सभी रंगों और महत्व के बारे में बताया जाता है, लेकिन बड़े होने तक बेहद कम लोग ही इसे याद रख पाते हैं। ऐसे में क्या आपको मालूम है कि अशोक चक्र का रंग नीला ही क्यों होता है और तिरंगे पर इस रंग का महत्व क्या है? आज हम आपको इसके बारे में कई जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ashoka Chakra Color: आखिर अशोक चक्र का रंग नीला ही क्यों होता है? जानिए क्या है इसका महत्व
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन