फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Rule: पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब पासबुक के बिना नहीं होगा ये काम

Tue, 25 Jan 2022 06:51 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 25 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Post Office has made a big change in its rules know about this utility news in Hindi
पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में किया बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई स्कीम लाता रहता है। इनमें निवेश करके लोग अच्छी बचत कर पाते हैं, लेकिन इसके तहत कई नियम भी होते हैं। इसी क्रम में पोस्ट ऑफिस ने अपने एक नियम में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब आपको पोस्ट ऑफिस के कई कामों में पासबुक की जरूरत होगी। दरअसल, अब कुछ कार्य के लिए पासबुक को अनिवार्य कर दिया गया है। अब अगर आपको आरडी, एमआईएस, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, किसान विकास पत्र या नेशनल सेविंग स्कीम जैसी योजनाओं के अकाउंट को बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पासबुक जमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप निवेश की मैच्योरिटी पूरी होने पर पैसा निकालकर अकाउंट क्लोज कराना चाहते हैं, तो आपके सबसे पहले पासबुक जमा करना होगा उसके बाद ही आपका काम हो पाएगा। हाल ही में नए नियम को लेकर पोस्ट ऑफिस ने एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है। 

Post Office has made a big change in its rules know about this utility news in Hindi
पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में किया बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

पोस्ट ऑफिस ने दी जानकारी 

  • दरअसल, नए नियम को लेकर पोस्ट ऑफिस ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि टाइम डिपॉजिट अकाउंट को बंद कराने या फिर समय से पहले खाता बंद कराते समय ग्राहक को पहले अपना पासबुक जमा करना होगा। ये नियम टीडी, आरडी, एससीएसएस, एमआईएस, केवीपी और एनएससी के लिए लागू किया गया है। 
Post Office has made a big change in its rules know about this utility news in Hindi
पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में किया बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
  • सभी पोस्ट ऑफिस और ब्रांच ऑफिस में खाता बंद कराते समय पासबुक जमा करना अनिवार्य है। पासबुक में अंतिम ट्रांजैक्शन का जिक्र करने के बाद उसमें क्लोजर एंट्री की जाएगी और पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी डेट स्टांप लगाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office has made a big change in its rules know about this utility news in Hindi
पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में किया बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
  • साथ ही यदि आपका अकाउंट बंद हो गया, तो पोस्ट ऑफिस से खाताधारक को पावती के रूप में रिपोर्ट दी जाएगी। ये पावती इस बात की गारंटी होगी कि आपका अकाउंट हमेशा के लिए क्लोज हो गया है।
विज्ञापन
Post Office has made a big change in its rules know about this utility news in Hindi
पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में किया बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
  • इसी पावती पत्र को खाताधारक एनओसी के रूप में रख सकते हैं। अगर बाद में अकाउंट होल्डर अकाउंट स्टेटमेंट मांगता है, तो उसे पासबुक की तरह कागज जारी किया जाएगा। वहीं इसके लिए ग्राहक को कोई चार्ज भी नहीं देना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed