नया घर किराए पर लेते समय सामान रखने और घर की सफाई की जल्दी में एक जरूरी काम अक्सर छूट जाता है। वह है बिजली के मीटर की फोटो लेना। अगर आप भी किराए के घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं तो घर में सामान रखने से पहले मीटर की एक साफ फोटो जरूर खींच लें। यह छोटी सी सावधानी आगे चलकर मालिक और किराएदार के बीच होने वाले बिल के विवाद से बचा सकती है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
किराए का घर लेते ही खींच लें मीटर की ये एक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मीटर की यूनिट का लगता है पता
दरअसल जब कोई किराएदार घर छोड़ता है तो कई बार बिजली का बिल किस अवधि का है, इसे लेकर सवाल उठ जाता है। ऐसे में अगर आपके पास घर में एंट्री करने के दिन की मीटर रीडिंग की फोटो मौजूद है तो यह पता लगाने में आसानी होती है कि उस समय मीटर पर कितनी यूनिट दर्ज थीं। फोटो लेते समय सिर्फ मीटर का नंबर ही नहीं, बल्कि मीटर पर दिख रही मौजूदा रीडिंग भी साफ नजर आनी चाहिए। कोशिश करें कि फोटो में तारीख और समय भी दर्ज हो जाए। अगर आपके फोन में फोटो की तारीख और समय अपने आप सेव होते हैं तो यह रिकॉर्ड के तौर पर काम आ सकता है।
3 of 5
किराए का घर लेते ही खींच लें मीटर की ये एक फोटो
- फोटो : AI Generated
फोन में जरूर करें सेव
सिर्फ बिजली मीटर ही नहीं, अगर घर में पानी का अलग मीटर या कोई दूसरा मीटर लगा है तो उसकी भी शुरुआती रीडिंग की फोटो ले लें। इससे बाद में यह समझने में आसानी होगी कि आपने घर कब लिया था और उस समय मीटर की स्थिति क्या थी। एक और जरूरी काम है कि इन तस्वीरों को तुरंत डिलीट न करें। इन्हें अपने फोन में सेव रखने के साथ क्लाउड स्टोरेज या किसी सुरक्षित जगह पर भी रख सकते हैं। साथ ही मकान मालिक को मीटर की शुरुआती रीडिंग मैसेज के जरिए भेजकर उसका रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।
4 of 5
किराए का घर लेते ही खींच लें मीटर की ये एक फोटो
- फोटो : AI Generated
हिसाब साफ कर लेना है बेहतर
ध्यान रखें कि मीटर की फोटो अपने आप में बिल का अंतिम हिसाब तय नहीं करती। किराए के एग्रीमेंट में बिजली, पानी और दूसरे बिलों को लेकर जो शर्तें लिखी हैं, उन्हें भी देखना जरूरी है। अगर बिल पहले से बकाया है तो घर में शिफ्ट होने से पहले उसका हिसाब साफ कर लेना बेहतर है।
5 of 5
किराए का घर लेते ही खींच लें मीटर की ये एक फोटो
- फोटो : AI Generated
मीटर की फोचो खींचना है जरूरी
यानी नए किराए के घर में पहला कदम सिर्फ सामान रखना नहीं है। एक मिनट निकालकर मीटर की फोटो खींचना भी उतना ही जरूरी है। एक छोटी सी फोटो बाद में बिल को लेकर होने वाली बहस में आपके काम आ सकती है।
जानना जरूरी: रात या दिन, गाड़ी में सीएनजी गैस भरवाने का सही वक्त आखिर क्या है? चलिए जानते हैं
क्या सीलन के कारण कमजोर हो सकती है सिलिंडर की बॉडी? जानिए रसोई गैस सुरक्षा के नियम