फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remove Rust From Iron: घर के खिड़की-दरवाजों पर लगे जंग से पाना है छुटकारा, तो ये चार तरीके आ सकते हैं काम

Tue, 20 Jun 2023 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
Remove rust from iron doors and frames with these methods
घर के खिड़की-दरवाजों से जंग हटाने का तरीका - फोटो : Istock

Remove Rust: लोगों का सपना होता है कि उनका अपना घर हो, जिसके लिए वो पैसे जमा करते हैं। लोग घर लेने के लिए अपनी कमाई में से कुछ पैसा बचाते रहते हैं, ताकि उनके सपनों का घर आ सके। वहीं, जब घर बनता है तो लोग उसमें हर एक चीज को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। घर के डिजाइन से लेकर घर में लगने वाली हर एक चीज तक का ध्यान देते हैं, लेकिन घर में लगे लोहे के दरवाजे और खिड़कियों की करें तो इन पर जंग लग ही जाता है। इसके कई कारण होते हैं, जिसमें से एक है लोहे का पानी के संपर्क में आना। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से इस जंग को हटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके हैं जो घर में लगे लोहे के दरवाजे और खिड़कियों से जंग को हटाने में मदद कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Remove rust from iron doors and frames with these methods
घर के खिड़की-दरवाजों से जंग हटाने का तरीका - फोटो : Pixabay

लोहे की खिड़कियों और दरवाजे से जंग हटाने के तरीके:-

पहला तरीका

  • अगर आपके घर में जंग लगा दरवाजा या खिड़की है, तो आप इस पर सफेद सिरका डाल सकते हैं। कुछ देर भीगने के बाद आपको एक सिरके में डूबा हुआ कपड़ा लेना है। फिर आपको इस कपड़े से दरवाजे और खिड़कियों को साफ करना है।
Remove rust from iron doors and frames with these methods
घर के खिड़की-दरवाजों से जंग हटाने का तरीका - फोटो : Istock

दूसरा तरीका

  • आपको इस तरीके में जहां जंग लगा है वहां पर नमक डालना है और एक परत बना लेनी है। इस पर फिर आपको नींबू का रस डालना है और लगभग 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देना है। आखिर में आपको नींबू के छिलके से रगड़कर इसे साफ कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Remove rust from iron doors and frames with these methods
घर के खिड़की-दरवाजों से जंग हटाने का तरीका - फोटो : pixabay

तीसरा तरीका

  • अगर आपके खिड़की और दरवाजे पर भी जंग लगा है, तो आप इसे बेकिंग सोडे की मदद से छुटा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि पानी में बेकिंग सोडे को मिला लेना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इस पेस्ट को जंग वाली जगह पर लगाना है और कुछ देर छोड़ देना है। इसके बाद आपको टूथब्रश से इसे साफ कर लेना है।
विज्ञापन
Remove rust from iron doors and frames with these methods
घर के खिड़की-दरवाजों से जंग हटाने का तरीका - फोटो : istock

चौथा तरीका

  • दरवाजे और खिड़कियों पर लगे जंग को निकालने में आपकी मदद आलू और बर्तन धोने वाला साबुन भी कर सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले एक आलू को दो भागों में काट लेना है। फिर आपको कटे हुए आलू को साबुन में डुबाकर जंग वाली जगह पर रगड़ना है। इससे जंग हट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed