PM Kisan Nidhi: सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं और अगर आप ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित भी हो सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे? जानें क्या हैं कारण
इस योजना का लाभ किसानों को मिलता है और अब अगली किस्त 20वीं जारी होनी है, लेकिन इस बीच किसानों के लिए एक एलान हुआ है जिसके तहत एक राज्य के किसानों को अब सालाना 6 की जगह 9 हजार रुपये मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं ये कौन से प्रदेश के किसान हैं जिन्हें इसका लाभ मिल सकता है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
किन किसानों को मिलेंगे 9 हजार रुपये?
- फोटो : Adobe Stock
अभी कितने पैसे मिलते हैं किस्त में?
- दरअसल, पीएम किसान योजना से जो किसान जुड़े हैं उन्हें लगभग हर चार महीने के अंतराल पर 2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस तरह से किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाता है।
3 of 5
किन किसानों को मिलेंगे 9 हजार रुपये?
- फोटो : Freepik
इस राज्य के किसानों को मिलेगा लाभ
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अगर आप दिल्ली के किसान हैं तो आपको सालाना मिलने वाले 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 9 हजार रुपये किया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन जारी किए बजट में ये एलान किया कि अब प्रदेश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये नहीं बल्कि, 9 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये लाभ कब से मिलेगा। पर माना जा रहा है कि इसका एलान जल्दी हो सकता है।
4 of 5
किन किसानों को मिलेंगे 9 हजार रुपये?
- फोटो : Adobe Stock
- जहां केंद्र सरकार योजना से जुड़े देशभर के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है, तो वहीं दिल्ली सरकार प्रदेश के किसानों को इसमें अतिरिक्त 3 हजार रुपये देगी। माना जा रहा है कि मौजूदा समय में जो 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसमें हर किस्त में 1 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे और इस तरह से 3 हजार रुपये की तीन किस्तों के जरिए सालाना कुल 9 हजार रुपये मिल पाएंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
5 of 5
किन किसानों को मिलेंगे 9 हजार रुपये?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ये 3 हजार रुपये अपने आप मिल जाएंगे यानी आपको अलग से इसके लिए कुछ नहीं करना होगा। हालांकि, अगर आप केंद्र द्वारा दी गई किस्त के लिए पात्र हैं तभी आपको राज्य सरकार भी इस किस्त का लाभ दे पाएगी।