RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट की दरों में वृद्धि की है। इस दौरान आरबीआई ने 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। गौरतलब बात है कि महंगाई नियंत्रित होने के बाद भी आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई द्वारा 0.25 फीसदी दर बढ़ाए जाने के बाद बैंकों द्वारा मिलने वाले कई तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छठी बार रेपो रेट की दरों में वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। 0.25 फीसदी बढ़ने के बाद अब नई दरें 6.25 से बढ़कर 6.50 हो गई हैं। रेपो रेट के बढ़ने से अब बैंक से मिलने वाले कार लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इस कारण आपको पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने तीन दिन चली एमपीसी की बैठक में इस फैसले को लिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
RBI Repo Rate Hike: RBI ने फिर बढ़ाई रेपो रेट की दरें, जानिए पर्सनल और होम लोन पर क्या होगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई विशेषज्ञों द्वारा काफी पहले से रेपो रेट की दरों में बढ़ोतरी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। इससे पहले आरबीआई ने दिसंबर महीने में रेपो रेट की दरों को 5.90 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 किया था।
BSNL: 399 रुपये की कीमत पर मिल रही 70 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 1 GB डाटा
गौरतलब बात है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बीते साल से लेकर अब तक रेपो रेट की दरों में कुल 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। रेपो रेट से तात्पर्य उन दरों से है, जिन पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है।
वहीं रिवर्स रेपो रेट के अंतर्गत आरबीआई बैंकों का पैसा रखने पर उनको ब्याज देता है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट की दरों में जब कमी की जाती है। इस स्थिति में लोन की ईएमआई काफी कम हो जाती है।
आरबीआई द्वारा रेपो रेट की दरों में इजाफे से आम जनता पर आने वाले समय में महंगाई का बोझ बढ़ेगा। हालांकि, निवेश बाजार पर इसका कोई खास असर नहीं देखने को मिला है।
Indian Railways: शुरू और आखिर में ही क्यों लगाए जाते हैं जनरल डिब्बे, यह है इसके पीछे की वजह