फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card Alert: राशन कार्ड बनवाते समय रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

Thu, 24 Mar 2022 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Ration Card Alert Keep these four things in mind while making ration card utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के बारे में लगभग हर कोई सोचता है, लेकिन ये उसे ही मिलती है जो इनके दायरे में आता है। हर साल सरकार कई नई योजनाओं को शुरू करती है, तो साथ ही कई पुरानी योजनाओं में कई नए लोगों को भी जोड़ा जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। हमारे देश में जो लोग जरूरतमंद हैं, और जो लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। उनके लिए सरकार राशन योजना चलाती है। इसमें एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) और बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) जैसे कई अन्य राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद लोगों को सस्ता और मुफ्त राशन भी दिया जाता है। लेकिन अब भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं, जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं। अगर आप भी इस सूची में हैं, तो आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान देना होता है, नहीं तो आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ration Card Alert Keep these four things in mind while making ration card utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

सिर्फ राशन डीलर या आधिकारिक वेबसाइट से ही बनवाएं

  • अगर आप राशन कार्ड बनवा रहे हैं, तो आपको ध्यान देना है कि आपको किसी भी दुकान या किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट से राशन कार्ड नहीं बनवाना है, क्योंकि ये फ्रॉड होते हैं। ऐसे में आपको अपने राज्य के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से या फिर सरकारी राशन डीलर से राशन कार्ड बनवाना है।
Ration Card Alert Keep these four things in mind while making ration card utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

बैंक की जानकारी देते समय सावधानी बरतें

  • अगर आप अपने बैंक की जानकारी ऑनलाइन या ऑफलाइन शेयर कर रहे हैं, तो आपको ध्यान देना है कि अपना पिन नंबर या पेमेंट करने पर आने वाला ओटीपी कभी भी शेयर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि राशन कार्ड बनवाने में इनकी जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card Alert Keep these four things in mind while making ration card utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

आधार कार्ड का खास ध्यान रखें

  • आप राशन कार्ड बनवाएंगे, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन आपको ध्यान देना है कि ऑफलाइन में किसी को भी अपना असली आधार कार्ड जमा न कराएं। जहां जरूरत हो फोटोकॉपी ही दें। आज के समय में आधार के जरिए भी काफी फ्रॉड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Ration Card Alert Keep these four things in mind while making ration card utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
ओटीपी शेयर न करें
  • राशन कार्ड बनवाने में किसी भी तरह के बैंकिंग ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए अगर कोई आपसे आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को मांगे, तो इसे शेयर न करें। अगर आप शेयर करते हैं, तो हो सकता है कि आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed