फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बाजार में बिक रही जहरीली मिठाइयां, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Sat, 17 Aug 2024 02:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan 2024: How to check adulteration in sweets know the method here
How to check adulteration in sweets - फोटो : Freepik

Raksha bandhan 2024: रक्षाबंधन आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच के अटूट प्यार को दर्शाता है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें पूजा अर्चना करके भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन बांधने के बाद बहनें अपने भाइयों को मिठाई भी खिलाती हैं।

रक्षाबंधन के दिन मिठाइयों की दुकान पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलावटी और जहरीली मिठाइयों की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन के मौके पर मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बाजार में बिकने वाली मिलावटी मिठाई की पहचान कर सकते हैं। 

Raksha bandhan 2024: How to check adulteration in sweets know the method here
How to check adulteration in sweets - फोटो : Freepik

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंथेटिक दूध और स्टार्च का उपयोग करके रेडिमेड रसगुल्ले को बनाया जाता है। वहीं सिंथेटिक दूध, सूजी, गीले ग्लूकोज से मिलावटी मिल्क केक को तैयार किया जाता है। इसके अलावा सिंथेटिक दूध, सूजी, आलू, शकरकंद, तेल व रंगों के मिश्रण से मिलावटी मावा बनाया जाता है। 

Raksha bandhan 2024: How to check adulteration in sweets know the method here
How to check adulteration in sweets - फोटो : Freepik

अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि आप जो मिठाई खरीद रहे हैं वह असली है या नकली? इस बारे में आप आसानी से पता कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan 2024: How to check adulteration in sweets know the method here
How to check adulteration in sweets - फोटो : Freepik

इसके लिए आपको दो अलग-अलग मिठाई के सैंपल लेने होंगे। इसके बाद आपको उन दोनों मिठाइयों को अलग अलग बर्तन में गर्म पानी में डालना है। यह करने के बाद दोनों बर्तन में आयोडीन डालें। 

विज्ञापन
Raksha bandhan 2024: How to check adulteration in sweets know the method here
How to check adulteration in sweets - फोटो : instagram

इसके बाद अगर गर्म पानी वाले बर्तन में मिठाई का रंग बदलता है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि मिठाई में मिलावट को अंजाम दिया गया है। वहीं अगर मिठाई के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है तो उसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed