Raksha Bandhan 2023: भारत में पूरे साल ही कोई न कोई त्योहार मनाए जाते हैं और इन त्योहारों की धूम देश में देखते ही बनती है। इसी कड़ी में इस बार 30-31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और बदले में भाई उसे उपहार देता है। पूरे देश में इस त्याहोर को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, भाई अपनी बहन के लिए उपहार खरीदते हैं और आजकल तो ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही चीजें खरीद लेते हैं, क्योंकि यहां बचत होने के साथ ही कई विकल्प भी मिल जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधन के नाम पर जालसाज लोगों को ठगने का मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ बातों का धयान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके साथ ठगी न हो सके। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64e9bea5f92bab8bff090066","slug":"raksha-bandhan-2023-what-should-be-kept-in-mind-to-avoid-fraud-2023-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के नाम पर ठगी का खेल: भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
रक्षाबंधन के नाम पर ठगी का खेल: भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली
Thu, 31 Aug 2023 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के नाम पर आप न हो जाए ठगी के शिकार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के नाम पर आप न हो जाए ठगी के शिकार
- फोटो : istock
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:-
नंबर 1
- रक्षाबंधन के नाम पर जालसाज आपको मैसेज, व्हाट्सएप या ईमेल पर कई ऐसे लुभावने ऑफर्स भेज सकते हैं, जिनमें आपको कई सस्ते गिफ्ट, कूपन या वाउचर देने जैसी बातें हो सकती हैं। यहां पर आपको कोई लिंक भेजा जा सकता है, लेकिन आपको इस लिंक पर बिना जांच परख के क्लिक नहीं करनी है। ये लिंक फ्रॉड हो सकते हैं और ये आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
रक्षाबंधन के नाम पर आप न हो जाए ठगी के शिकार
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपके पास अगर कोई ऐसा कॉल आता है, जिसमें आपको कैश प्राइज जीतने जैसी बातें कही जाती है तो आपको इनसे सावधान रहना है। दरअसल, जालसाज आपको कहते हैं हम आपको कुछ सवाल भेज रहे हैं और आपको अपने जवाब एक टेलीग्राम ग्रुप पर भेजने हैं, लेकिन जैसे ही आप इस ग्रुप से जुड़ते हैं तो आपके मोबाइल को हैक तक किया जा सकता है और आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए कभी भी ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के नाम पर आप न हो जाए ठगी के शिकार
- फोटो : istock
नंबर 3
- जालसाज त्योहार के नाम पर लोगों को बैंक अधिकारी बनकर भी कॉल करते हैं। वो आपसे कोई कैशबैक, कोई ऑफर या कोई क्रेडिट कार्ड का फेक ऑफर लेकर आपको कॉल कर सकते हैं। ऐसे में वो आपसे आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को मांगते हैं। पर आपको ये ओटीपी नहीं देना है, वरना आपके अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के नाम पर आप न हो जाए ठगी के शिकार
- फोटो : istock
नंबर 4
- रक्षाबंधन के मौके पर जालसाज आपको लॉटरी लगने का ईमेल भी भेज सकते हैं। पर आपको इस ईमेल पर क्लिक नहीं करना है। ध्यान रखें कि ये फेक होते हैं और आपके द्वारा इन लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है या आपका डाटा चोरी हो सकता है। इसलिए सावधान रहे।