Indian Railways: अक्सर त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण कई यात्री काफी पहले ही अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। इस कारण त्योहारों के समय कंफर्म सीट की बुकिंग करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन पर अपने घर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं और भारी भीड़ की वजह से ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ट्रेन में अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना है। गौर करने वाली बात है कि तत्काल टिकट को बुक करना कोई आसान काम नहीं होता है। विंडो खुलते ही सभी सीटें काफी तेजी से बुक हो जाती हैं।
Indian Railways: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा ट्रेन टिकट, तो IRCTC के इस फीचर का करें इस्तेमाल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन