{"_id":"68d4f3761093a66dfb0f281b","slug":"how-to-apply-in-lado-laxmi-yojana-app-know-benefits-and-documents-requirement-2025-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lado Laxmi Yojana: सरकार ने शुरू की लाडो लक्ष्मी योजना, खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Lado Laxmi Yojana: सरकार ने शुरू की लाडो लक्ष्मी योजना, खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये, ऐसे करें आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:25 PM IST
सार
राज्य सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 2100 रुपये की इस आर्थिक सहायता को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
Lado laxmi yojana
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। राज्य सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
2100 रुपये की इस आर्थिक सहायता को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के पहले चरण में करीब 21 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1 नवंबर से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कैसे आवेदन करना होगा? आइए जानते हैं -
2 of 5
Lado laxmi yojana
- फोटो : Adobe Stock
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में आज लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया है। एप लॉन्च होने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। महिलाएं गूगल प्ले स्टोर से इस योजना का एप डाउनलोड कर सकती हैं।
एप डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करने पर मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको आगे पूछी गई सभी डिटेल्स को फिल करके स्कीम में आवेदन कर देना है।
वे महिलाएं जो इस स्कीम में आवदेन करना चाहती हैं उनके पास कुछ दस्तावेजों का होना भी जरूरी है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन के समय पहचान पत्र, राज्य का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत होगी।
स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी का होना भी जरूरी है। लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 23 से लेकर 60 साल के बीच है। सरकार की यह योजना राज्य में काफी लोकप्रिय हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।