आज के दौर में लोग डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ चुके हैं। जहां एक तरफ कुछ साल पहले तक लोग चीजों को खरीदने के लिए कैश से भुगतान करते थे, तो वहीं अब ऑनलाइन पेमेंट को काफी बढ़ावा मिला है। लोग अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके एक-दूसरे के मोबाइल नंबर के जरिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेज पाते हैं। लोगों का इससे काफी समय बचता है और मिनटों में मोबाइल से ही पेमेंट हो जाती है। वहीं, इसके अलावा लोग पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। दुकान से लेकर कई अन्य जगहों पर तक लोग क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करते हैं। इससे सुविधाएं काफी बड़ी हैं, लेकिन इन सबके बीच जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं। ये लोग इसी क्यूआर कोड की आड़ में लोगों के बैंक खाते से रकम उड़ा लेते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस तरह के होने वाले फ्रॉड से बचा जा सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62419061c2a21458d93672a4","slug":"qr-code-alert-never-scan-qr-code-for-receiving-money-upi-payments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"QR Code Alert: क्यूआर कोड स्कैन से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, जानें क्या हैं बचने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
QR Code Alert: क्यूआर कोड स्कैन से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, जानें क्या हैं बचने के तरीके
Tue, 29 Mar 2022 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
इस बात का ध्यान रखें
- दरअसल, जालसाज क्यूआर कोड के जरिए काफी फ्रॉड कर रहे हैं। इसी को लकेर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दे चुका है। इसमें लोगों को सतर्क करते हुए जानकारी दी गई कि क्यूआर कोड स्कैन करने से ग्राहक के बैंक खाते में पैसे डेबिट होते हैं यानी कटते हैं। बैंक की तरफ से लोगों को बताया गया कि क्यूआर कोड घोटाले से सावधान रहें। ऐसे में आप कुछ बातों का ध्यान रखकर जालसाजों से बच सकते हैं।
क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-
- आप कभी कोई क्यूआर कोड स्कैन करते हैं, और ये आपको किसी एप को डाउनलोड करने वाले लिंक पर ले जाता है। तो आपको ऐसे लिंक से बाहर आ जाना है, क्योंकि ऐसे एप आपकी गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
- कई बार जालसाज लोगों को क्यूआर कोड ये कहकर भेजते हैं कि उनका पेमेंट यहां से पूरा होगा। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि इससे आपके बैंक खाते से पैसे उड़ सकते हैं।
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
- अगर कोई भी व्यक्ति आपको क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे रिसीव करने के लिए कह रहा है, तो ऐसे लोगों से सावधान रहें और ऐसा न करें क्योंकि पैसे भेजने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ता है न कि पैसे रिसीव करने के लिए।