फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: क्यूआर कोड स्कैन करने वाले सावधान, पलक झपकते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें कैसे

Sat, 04 Feb 2023 09:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
QR Code Alert Be Careful While Scanning QR Codes otherwise Bank Account can be empty
क्यूआर कोड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

QR Code Alert: जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है, वैसे-वैसे हम तकनीकी रूप से काफी आगे निकलते जा रहे हैं। उदाहरण के लिए एक क्लिक में किसी से भी बात हो जाती है, एक क्लिक में घर बैठे खरीदारी हो जाती है और एक क्लिक में किसी को भी पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं और वो भी घर बैठे आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम चुटकियों में हो जाते हैं। इसका एक उदाहरण क्यूआर कोड भी है क्योंकि आज के समय इसके जरिए लोग काफी पेमेंट करते हैं। ऐसे में अगर आप क्यूआर कोड से भुगतान करते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि जालसाज क्यूआर कोड की आड़ में ही आपको चपत लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्यूआर कोड के जरिए होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

QR Code Alert Be Careful While Scanning QR Codes otherwise Bank Account can be empty
क्यूआर कोड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : iStock

ये हैं वो बातें:-

नंबर 1

  • आप सबसे पहले ये समझ लीजिए कि क्यूआर कोड का इस्तेमाल हमेशा पेमेंट करने के लिए होता है न कि किसी से पैसे मंगवाने के लिए। इसका मतलब ये है कि आप जब भी क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना पासवर्ड डालेंगे, तो आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे। इसलिए सोच समझकर ही क्यूआर कोड को स्कैन करें।
QR Code Alert Be Careful While Scanning QR Codes otherwise Bank Account can be empty
क्यूआर कोड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock
  • ऐसा इसलिए क्योंकि कई जालसाज लोगों को पहले कॉल, ईमेल या मैसेज आदि के जरिए संपर्क करते हैं। फिर वो उन्हें लॉटरी या कोई ऑफर्स के बहाने अपनी बातों में फंसाकर और अपनी तरफ से कुछ पैसे भेजते हैं और ये यकीन दिलाते हैं कि वो सही हैं। इसके बाद वो लोगों को क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने के लिए कहते हैं। ऐसे में आप जैसी ही क्यूआर कोड स्कैन करके पिन नंबर दर्ज करेंगे, तो आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे। इसलिए ऐसी गलती कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
QR Code Alert Be Careful While Scanning QR Codes otherwise Bank Account can be empty
क्यूआर कोड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और ये आपको किसी एप को डाउनलोड करने के लिए कहता है, तो सावधान रहें और ऐसा बिल्कुल न करें। ये एप फर्जी होती हैं, जो आपकी मेहनत की कमाई को आपकी नाक के नीचे से निकाल लेती हैं।
विज्ञापन
QR Code Alert Be Careful While Scanning QR Codes otherwise Bank Account can be empty
क्यूआर कोड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

नंबर 3

  • हमेशा ध्यान रखें कि पेमेंट करने के लिए किसी विश्वसनीय एप का या अपने बैंक का ही एप इस्तेमाल करें। किसी भी थर्ड पार्टी एप के जरिए कोई क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करने से बचें, क्योंकि कई फर्जी एप आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed