Bank Account Closing Tips: आजकल आप जिसका देखेंगे उसका बैंक में खाता होता ही है। फिर चाहे वो ग्रामीण इलाकों में रहने वाला किसान हो या फिर मेट्रो सिटी में रहने वाला व्यक्ति आदि। अगर यूं कहें कि बैंक खाता आज की जरूरत भी है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा क्योंकि सैलरी आने से लेकर पैसे को संभालकर रखने तक जैसी चीजों में बैंक खाता अहम रोल निभाता है। वहीं, ये भी देखने को मिल जाता है कि कई लोगों के पास एक से ज्यादा बैंक खाते होते हैं और कई लोग तो इन बैंक खातो को बंद तक करवाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी बैंक खाते को बंद करवाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले कुछ बातें जरूर जान लें। वरना आपका नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये बातें क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63dce46533b84e02482e8a85","slug":"bank-account-closing-tips-know-these-things-before-closing-a-bank-account-to-avoid-future-hassles-2023-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Closing Tips: बैंक खाता बंद करवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Bank Closing Tips: बैंक खाता बंद करवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Fri, 03 Feb 2023 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाता क्लोज करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाता क्लोज करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
बैंक खाता बंद करवाने से पहले ये बातें जान लें:-
नंबर 1
- अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं और आप किसी कारण कोई बैंक खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में ध्यान दें कि एक साल से पहले इसे बंद न करवाएं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो बैंक आपसे खाते को एक साल से पहले बंद करवाने की वजह से क्लोजिंग चार्ज लेती है।
बैंक खाता क्लोज करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
- हालांकि, अगर आप किसी कारण बैंक खाते को बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खाता खोलने के बाद 14 दिनों का समय बैंक की तरफ से मिलता है। इसमें आप इन्हीं पहले 14 दिनों के अंदर चाहें तो इसे बंद करवा सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाता क्लोज करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप जब भी किसी बैंक खाते को बंद करवाएं, तो ये जान लें कि अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा हैं, तो ऐसी स्थिति में नियमों के तहत आपको नगद में 20 हजार रुपये ही मिलते हैं। बाकी पैसों को बैंक आपके दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करता है। इसलिए दूसरा बैंक खाता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
बैंक खाता क्लोज करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप जब भी किसी बैंक में खाता खुलवाएं, तो नियम व शर्तों को जरूर जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ शर्ते ऐसी होती हैं जो बैंक खाते को बंद करवाने से लेकर जुड़ी होती हैं। इसलिए अगर आप पहले ही इन्हें जान लेंगे, तो आपको पता रहेगा कि आपको कहां कितना चार्ज देना है और आप इसे कैसे बचा सकते हैं आदि।