फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपका पीवीसी आधार कार्ड तो ऐसा नहीं? हो सकती है दिक्कत

Fri, 16 Aug 2024 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Aug 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
PVC Aadhaar card made from cyber café is not valid
इन पीवीसी आधार कार्ड को न बनवाएं। - फोटो : Amar Ujala

PVC Aadhaar Card: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज आपका आधार कार्ड ही है। सरकारी और गैर-सरकारी जैसे कामों के लिए ये दस्तावेज बेहद जरूरी है। अगर आपके पास ये नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए तो लोग समय रहते ही अपने बच्चों के भी आधार कार्ड बनवा लेते हैं। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई इसे जारी करता है। वहीं, आजकल लोग पीवीसी आधार कार्ड भी खूब बनवा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीवीसी आधार कार्ड कहां से बनवाना चाहिए और कौन सा पीवीसी आधार अमान्य है? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन से पीवीसी कार्ड अमान्य हैं और क्यों। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PVC Aadhaar card made from cyber café is not valid
इन पीवीसी आधार कार्ड को न बनवाएं। - फोटो : istock

ऐसे पीवीसी आधार नहीं हैं मान्य

  • अगर आपने भी किसी साइबर कैफे, किसी दुकान आदि से अपना पीवीसी आधार बनवाया है तो ये मान्य नहीं होगा। ऐसे कार्ड को अमान्य माना जाएगा। दरअसल, यूआईडीएआई के मुताबिक, ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए ऐसे कार्ड अमान्य होते हैं। इसलिए आपको सिर्फ यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से ही पीवीसी कार्ड बनवाना चाहिए।
PVC Aadhaar card made from cyber café is not valid
इन पीवीसी आधार कार्ड को न बनवाएं। - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी मान्य पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो आप बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
  • अब आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है और फिर यहां पर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC Aadhaar card made from cyber café is not valid
इन पीवीसी आधार कार्ड को न बनवाएं। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें और साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी
  • फिर 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना है और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और आखिर में सबमिट पर क्लिक करें
  • अब प्रिव्यू देखना है और फिर ऑनलाइन मोड से 50 रुपये की फीस भर दें
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर पीवीसी आधार कार्ड पोस्ट द्वारा आ जाता है।
विज्ञापन
PVC Aadhaar card made from cyber café is not valid
इन पीवीसी आधार कार्ड को न बनवाएं। - फोटो : istock

पीवीसी कार्ड का फायदा

  • दरअसल, अगर आप अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड बनवा लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि इसके फटने का या जल्दी खराब होने का डर नहीं रहता है। ये एक प्लास्टिक के कार्ड पर होता है जिसकी वजह से लंबे समय तक चलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed