फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपका नाम भी है इस सूची में तो मिल सकती है 18वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Fri, 16 Aug 2024 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Aug 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Farmers Check Your Status for 18th Kist
किसे मिलेगी 18वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Nidhi 18th Kist Status: देश में किसानों के लिए जितनी भी योजनाएं चलती हैं उनमें सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई योजना रहती है तो वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए भारत सरकार इस योजना को चलाती है और इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जो पात्र होते हैं। इसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और इस बार अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप ये नहीं जानना चाहेंगे कि क्या आपको ये किस्त मिल पाएगी या नहीं? अगर हां तो आप स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: Farmers Check Your Status for 18th Kist
किसे मिलेगी 18वीं किस्त? - फोटो : istock

किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका स्टेटस क्या है तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे...
PM Kisan Nidhi: Farmers Check Your Status for 18th Kist
किसे मिलेगी 18वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • ऐसे में आपको यहां पर दिए हुए 'Know Your Status' वाले ऑप्शन को देखना है और उस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक अलग पेज खुलेगा
  • यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Farmers Check Your Status for 18th Kist
किसे मिलेगी 18वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरना है
  • इसके बाद आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Farmers Check Your Status for 18th Kist
किसे मिलेगी 18वीं किस्त? - फोटो : istock
  • वहीं, बात अगर 18वीं किस्त की करें तो वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर ये सामने नहीं आया है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। पर नियमों की मानें तो हर किस्त चार महीने में जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून में जारी हुई थी और इस हिसाब से अगले चार महीने अक्तूबर में पूरे हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त जारी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed