PPF Investment: अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश के एक शानदार विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्टमेंट करके आप कुछ सालों में एक करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको भारत सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करना होगा। पीपीएफ स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। देश में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग निवेश के इस क्षेत्र में अपने पैसे इन्वेस्ट कर रहे हैं। वर्तमान समय में पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको करीब 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 12,500 रुपये निवेश करके एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
PPF: यह सरकारी स्कीम बना देगी आपको करोड़पति, 12,500 रुपये निवेश करने के बाद मिलेगी इतनी बड़ी राशि
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन