Public Provident Fund Scheme: अगर आप लंबी समय अवधि को ध्यान में रखकर किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। खास बात यह है कि पीपीएफ स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा।
यहां आपको सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करना है। पीपीएफ सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार योजना है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग अपने बचत के पैसों को इस स्कीम में इन्वेस्ट कर रहे हैं।
2 of 5
Invesment
- फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आपको 15 सालों की लॉक इन अवधि मिलती है। हालांकि, 15 सालों के इस मैच्योरिटी पीरियड के खत्म होने के बाद आप अपनी निवेश अवधि को पांच-पांच सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं।
3 of 5
Invesment
- फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए यह एक शानदार योजना है।
4 of 5
rupees new
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप भी इस स्कीम में 12,500 रुपये निवेश करके कुछ सालों में करोड़पति बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश पीपीएफ स्कीम में करना है।
5 of 5
rupees new
- फोटो : Adobe Stock
सालना 1.5 लाख रुपये का यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए करना है। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो 25 सालों के बाद आपके पास करीब 1,03,08,015 रुपये होंगे।