Public Provident Fund Scheme: देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में ये लोग अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह पर निवेश नहीं कर पाते, जहां से रिटर्न मिलने की बेहतर संभावना होती है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों को लंबे समय अंतराल के लिए किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां बाजार जोखिमों के बिना आपके पैसों पर अच्छा रिटर्न मिलता रहे। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस निवेश योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कि 1 अप्रैल से प्रभावी है। पीपीएफ में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है।
PPF: इस सरकारी स्कीम में करिए 12,500 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय बन जाएंगे करोड़पति
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन