फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: यह सरकारी स्कीम बनाएगी आपको करोड़पति, 416 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 1 करोड़ से ज्यादा का फंड

Thu, 13 Apr 2023 05:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund Scheme Interest Rate, Registration Process And Benefits
Public Provident Fund - फोटो : Istock

Public Provident Fund: एक अच्छा निवेश समय के साथ आपके पैसों की वैल्यू में काफी अच्छे ढंग से इजाफा करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। इस योजना को पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। मौजूदा समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।



ऐसे में आप पीपीएफ में निवेश करके शानदार रिटर्न पा सकते हैं। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां निवेश करके अच्छी मात्रा में पैसों को इकट्ठा किया जा सके। इसके अलावा वहां पर बाजार जोखिमों का खतरा भी न हो। इस स्थिति में आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Public Provident Fund Scheme Interest Rate, Registration Process And Benefits
Public Provident Fund - फोटो : istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 15 सालों तक निवेश किया जा सकता है। हालांकि, बाद में इसे आप 5 सालों के अंतराल पर आगे के लिए बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

Public Provident Fund Scheme Interest Rate, Registration Process And Benefits
Public Provident Fund - फोटो : istock

इसके अलावा इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर आपको 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund Scheme Interest Rate, Registration Process And Benefits
Public Provident Fund - फोटो : iStock

अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम में रोजाना 416 रुपये की बचत करके हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करना है। यह निवेश आपको कुल 25 सालों के लिए करना है। 

विज्ञापन
Public Provident Fund Scheme Interest Rate, Registration Process And Benefits
Public Provident Fund - फोटो : iStock

ऐसा करने पर आप 25 सालों के बाद मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में विजिट करके अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed