फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर मिल रहे कई शानदार फायदे, मिल रहा जबरदस्त रिटर्न

Mon, 28 Aug 2023 09:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund Registration Process, Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Public Provident Fund - फोटो : Istock

Public Provident Fund: देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में ये लोग अपने बचत के पैसों को ठीक जगह पर निवेश नहीं करते हैं। अगर आप अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह निवेश करके उस पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में पीपीएफ आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आप पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में अधिकतम 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Public Provident Fund Registration Process, Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Public Provident Fund - फोटो : istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये है। वहीं अधिकतम इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आपको 15 साल निवेश करने के बाद में 5 साल अंतराल बढ़ाने का मौका भी मिलता है। 

Public Provident Fund Registration Process, Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Public Provident Fund - फोटो : istock

पीपीएफ में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund Registration Process, Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Public Provident Fund - फोटो : i stock

इसके अलावा पीपीएफ से आप इमरजेंसी में भी पैसे निकाल सकते हैं। पीपीएफ खाताधारक अपने पीपीएफ बैलेंस के बदले लोन भी ले सकता है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Public Provident Fund Registration Process, Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Public Provident Fund - फोटो : PIXABAY

अगर आप इस स्कीम में अपना खाता खुलवाना चाहते हैं। ऐसे में आप नजदीकी डाकघर में विजिट करके आसानी से अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आप राष्ट्रीय बैंकों के माध्यम से भी अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed