PM Awas Yojana Documents: आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जिनके पास खुद का पक्का घर नहीं है। ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि, शहरी क्षेत्रों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल जाता है। दरअसल, ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं जिसके कारण इनके पास खुद का घर नहीं होता है। इसलिए ही भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है जिसके अंतर्गत उन लोगों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है जिनके पास कच्चा मकान है। पर क्या आप जानते हैं कि आपको पीएम आवास योजना में आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं? अगर नहीं, तो आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में...
PM Awas: अगर आप भी कर रहे हैं पीएम आवास योजना में आवेदन तो आपको चाहिए होते हैं ये दस्तावेज, देखें सूची
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-
अगर आप भी पीएम आवास योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए। जो इस प्रकार हैं...
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ड्राइविंग लाइसेंस
- एड्रेस प्रूफ
- आय प्रमाण पत्र
- पिछले 6 महीनों की बैंक स्टेटमेंट प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र आदि।
अगर किसी कारण आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है और आपका प्रोसेस रूक कर सकता है।
ऐसे जुड़ सकते हैं पीएम आवास योजना से:-
स्टेप 1
- अगर आप भी इस पीएम आवास योजना के लिए पात्र हैं और चाहते हैं कि आप आवेदन करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना है
- फिर यहां पर आपको 'सिटीजन एसेसमेंट' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी चुननी होती है
- फिर आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी भरनी है
- अब अपनी ऑनलाइन एप्लीकेशन को भरें और फिर आपको सबमिट कर देना है
- ऐसा करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।