PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में चलने वाली तमाम सरकारी योजनाओं से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े रहते हैं। मौजूदा समय में लगभग हर एक योजना से जुड़कर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें भारत सरकार की कई योजनाएं शामिल हैं। जैसे- पीएम आवास योजना, पीएम किसान योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना से जुड़कर आप भी लाभान्वित हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हों। अगर आप पात्र नहीं हैं तो आप योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ कौन लोग ले सकते हैं? यहां चेक करें पात्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलने वाले लाभ:-
- अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके तहत आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
- आप टूलकिट खरीद सके इसके लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन देने का भी प्रावधान है और वो भी सस्ती ब्याज दरों पर और बिना किसी गारंटी के
- इसके लिए लाभार्थी को पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और जब वो इसे चुका देता है तो इसके बाद आप 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन ले सकते हैं।
क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?
अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभान्वित होना चाहते हैं तो आपको चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं...
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं