Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: राज्यों में और पूरे देश में कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलती हैं जिनका संचालन सीधे तौर पर सरकार के हाथों में होता है। सरकार इन योजनाओं पर न सिर्फ पैसे खर्च करती है बल्कि, इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी बड़े स्तर पर किया जाता है। वहीं, जब किसी नई योजना की शुरुआत होती है तो इस योजना के बारे में भी लोगों को बताया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना से मौजूदा समय में शहर ही नहीं बल्कि, दूर-दराज स्थित गांवों में रहने वाले लोग भी जुड़े हुए हैं। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले इस योजना के बारे में जान लें और साथ ही ये भी जान लें कि इस योजना का लाभ कौन ले सकता है और इसमें फायदे क्या मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में...
बात काम की: पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ और क्या है पात्रता? आवेदन से पहले जानें
पहले योजना को समझिए
- दरअसल, इस पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना का उद्धेश्य लोगों को उनके काम में बेहतर बनाना और उनकी आर्थिक मदद करना है। इसके लिए 18 पारंपरिक व्यापारों को इस योजना से सीधे तौर पर जोड़ा गया है।
कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं?
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। इस योजना का लाभ ये लोग ले सकते हैं, जो...
- नाव निर्माता हैं
- ताला बनाने वाले हैं
- नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं।
- पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
- आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- राजमिस्त्री हैं
- लोहार हैं
- अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं।
ये लाभ मिलते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जो लोग जुड़ते हैं उनको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 500 रुपये भी दिए जाते हैं
- आपको पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है और वो भी सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के।