फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों का मिल सकता है? आवेदन से पहले यहां चेक करें

Wed, 15 Jan 2025 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। ऐसे में आवेदन से पहले ये चेक करें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या आप किसी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की बात करें तो आप इस योजना से जुड़कर कई तरह के आर्थिक लाभ ले सकते हैं।



इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में इस लाभकारी और कल्याणकारी योजना से जुड़े हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है और साथ ही दस्तावेजों को भी वेरिफाई करता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो अस्त्रकार हैं
  • मालाकार
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं।
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की मदद दी जाती है
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे चुकाने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed