Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या आप किसी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की बात करें तो आप इस योजना से जुड़कर कई तरह के आर्थिक लाभ ले सकते हैं।
{"_id":"6787a7093efa3e5ce6041fd5","slug":"pradhan-mantri-vishwakarma-kaushal-samman-yojana-eligibility-criteria-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों का मिल सकता है? आवेदन से पहले यहां चेक करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों का मिल सकता है? आवेदन से पहले यहां चेक करें
Wed, 15 Jan 2025 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:48 PM IST
सार
भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। ऐसे में आवेदन से पहले ये चेक करें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है और साथ ही दस्तावेजों को भी वेरिफाई करता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- मालाकार
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- जो राजमिस्त्री है
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- धोबी और दर्जी
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- अगर आप सुनार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की मदद दी जाती है
- बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे चुकाने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।